कुशीनगर, फरवरी 8 -- कुशीनगर। बोर्ड परीक्षा को लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग तैयारियां अंतिम दौर में चल रही है। जिले में प्रयोगात्मक परीक्षाएं युद्ध स्तर पर चल रही है। वहीं विभाग ने जिले के 194 परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापकों समेत वाह्य केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती कर दी है। इसके अलावा जिले में उत्तर पुस्तिकाओं के साथ प्रश्नपत्रों की खेप पहुंच गई है। उसके बंडल का मिलान करने में जिम्मेदार जुटे हुए हैं। कोठार की सुरक्षा सीसीटीवी कैमरा समेत पुलिस कर्मियों को तैनात कर किया जा रहा है। माध्यमिक शिक्षा विभाग से जिले में 22 राजकीय, 54 एडेड समेत 368 विद्यालय संचालित हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद से बोर्ड परीक्षा की तिथि निर्धारित किया है। बोर्ड परीक्षा आगामी 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलेगा। इसमें वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षा के लिए 1.07 ला...