बलिया, फरवरी 13 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की 18 फरवरी से प्रस्तावित परीक्षा को सकुशल, नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर प्रशासन ने कमर कस लिया है। दोनों परीक्षाओं के लिए कुल एक लाख 19 हजार 749 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। शुक्रवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने गंगा बहुउद्देशीय सभागार में जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सचल दल, केंद्र व्यवस्थापक और बाह्य केन्द्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक की। सभी अधिकारियों से सुझाव लिए तथा संभावित समस्याओं के बारे में जानकारी ली। निर्देश दिया कि सभी मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवस्थापक बोर्ड के दिशा-निर्देशों का अध्ययन कर लें और परीक्षा को पूरी जिम्मेदारी से संपन्न कराएं। डीएम ने सभी परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, बिजली और प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.