गुमला, जनवरी 10 -- गुमला प्रतिनिधि बोर्ड परीक्षा विजय अभियान के अंतर्गत मैट्रिक और इंटर के विद्यार्थियों के लिए आयोजित मॉक टेस्ट-2 का तीसरे और अंतिम दिन जिले के विभिन्न माध्यमिक व उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में शांतिपूर्ण ढंग से हुआ। मौके पर डीटीओ, एसडीओ, डीडब्लूओ, डीईओ, डीएसई, प्रखंड के बीडीओ एवं अन्य वरीय अधिकारियों द्वारा विद्यालयों का विशेष अनुश्रवण किया गया। मॉक टेस्ट-2 में सम्मिलित विद्यार्थियों की उत्तरपुस्तिकाओं का प्रभावी और त्वरित मूल्यांकन सुनिश्चित करने के लिए सभी विद्यालयों को 16 जनवरी तक मूल्यांकन कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही 19 जनवरी तक क्रासलिस्ट तैयार कर हार्ड और सॉफ्ट कॉपी जिला शिक्षा कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश भी जारी किया गया।प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार अधिकांश विद्यालयों में विद्यार्थियों की...