बलरामपुर, फरवरी 18 -- बलरामपुर, संवाददाता। एमएलके पीजी कॉलेज सभागार में मंगलवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड परीक्षा को लेकर केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नकल विहीन, शांतिपूर्ण पारदर्शी परीक्षा आयोजन की रणनीति बनाई गई है। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी पवन अग्रवाल करते हुए कहा कि 24 फरवरी से माध्यमिक शिक्षा परिषद हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा शुरू होगी। उन्होंने कहा कि किसी भी केंद्र पर नकल करते परीक्षार्थी पकड़े गए तो संबंधित केंद्र व्यवस्थापक की जिम्मेदारी होगी। सघन तलाशी के बाद ही छात्रों को परीक्षा में बैठाया जाए। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने कहा कि प्रत्येक केंद्र पर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। परीक्षा की निगरानी के लिए अधिकारियों को स्टैटिक्स मजिस्ट्रेट सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.