रुडकी, मई 16 -- श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को आयोजित सम्मान समारोह में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में बेहतर अंक लाकर पास हुए छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान स्कूल प्रबंधक की ओर से छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने परीक्षा में विजयी हुए छात्र-छात्राओं के साथ ही उनके अभिभावकों को भी बधाई दी। उन्होंने बताया कि इस बार कक्षा 10 में फरहान ने 95 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम, अविका शर्मा ने 92 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय और अभय ने 89.2 अंकों के साथ स्कूल में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इसी तरह वाणिज्य संकाय में अंशिका चौधरी ने 88.4 प्रतिशत, आरिज ने 88.2 प्रतिशत और कृष्ण सिंघल 82.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमश प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.