बलिया, मार्च 8 -- रसड़ा। परीक्षा देकर गुरुवार की शाम को साढ़े पांच बजे बाइक से घर जा रहे दो छात्रों को पकवाइनार के पास कुछ मनबढ़ दबंग किस्म के युवकों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घायलों का उपचार स्थानीय सीएचसी में कराया गया। घायल दोनों छात्रों ने पुलिस को तहरीर दे दी है। कासिमाबाद (गाजीपुर) थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर कुसुम गांव निवासी 18 वर्षीय अमन चौहान व 18 वर्षीय विकास चौहान ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि वह गुरुवार की शाम को रसड़ा क्षेत्र के जकरिया गांव स्थित श्री रामदेव इंटर कालेज से इंटरमीडिएट की परीक्षा देकर बाइक से घर जा रहे थे। तभी रास्ते में पकवाइनार के पास तीन बाइकों पर सवार दबंग किस्म के युवकों ने छात्रों की बाइक को रोकवा दिए। आरोप लगाया है कि गाली-गलौज करते हुए धारदार पंच व चाकू से हमला कर दिए। इससे द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.