मथुरा, फरवरी 21 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी न करने वाले 40 शिक्षकों के वेतन काटने के जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने आदेश दिए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि केंद्र व्यवस्थापकों की रिपोर्ट के अनुसार बेसिक शिक्षा परिषद के 30 शिक्षकों और माध्यमिक शिक्षा परिषद के 10 शिक्षक बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। जबकि शिक्षा विभाग ने सभी शिक्षकों के अवकाश निरस्त कर दिये थे। उन्होंने बताया कि अभी इनके वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। प्राथमिक शिक्षकों के वेतन काटने के लिए बीएसए को संतुति की गई है। उन्होंने बताया कि इसके बाद भी ये शिक्षक परीक्षा ड्यूटी पर नहीं आये तो इनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...