कुशीनगर, फरवरी 5 -- कुशीनगर। जिले में आगामी 18 फरवरी से 194 परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड परीक्षाएं होंगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग जुटा है। मौजूदा समय में प्रयोगात्मक परीक्षाएं चल रही हैं। इसके लिए डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम को सक्रिय हो गया है। इसमें 20 कम्प्यूटर लगाये गये हैं। इसके बाद 15 फरवरी से इनमें बढोत्तरी की जायेगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग से जिले में 22 राजकीय, 54 एडेड समेत 368 विद्यालय संचालित हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद से बोर्ड परीक्षा की तिथि निर्धारित किया है। बोर्ड परीक्षा आगामी 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलेगा। इसमें वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षा के लिए 1.07 लाख परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इसमें हाईस्कूल में 29,245 बालक व 28,943 बालिकाएं व 2 ट्रासजेंडर समेत कुल 58190 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। वहीं इंटरमीडिएट में 24,809 बालक ...