बरेली, दिसम्बर 5 -- बरेली। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाओं की तैयारियों के तहत शिक्षकों का अद्यतन विवरण अपलोड करने के निर्देश सभी विद्यालयों को जारी किए हैं। राजकीय, अशासकीय एवं वित्तविहीन विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को अपने विद्यालय में कार्यरत सभी शिक्षकों का विवरण परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर 15 दिसंबर तक अपलोड करना अनिवार्य है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अजीत कुमार ने निर्देश दिए कि अपलोड किया जाने वाला डेटा पूर्ण रूप से सत्यापित हो। इसमें शिक्षक का नाम, पदनाम, जन्मतिथि, नियुक्ति तिथि, मोबाइल नंबर, शैक्षिक योग्यता, विषय और कोड सही दर्ज किया जाए। डीआईओएस ने चेतावनी दी कि किसी भी स्थिति में एक शिक्षक का विवरण एक से अधिक विद्यालयों में दर्ज नहीं होना चाहिए। यदि गलत अथवा भ्रामक जानकारी के कारण को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.