बलिया, फरवरी 21 -- रामगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। करोड़ों रुपए के बिल बकाया में पड़ोसी राज्य बिहार के बिजली विभाग ने एक बार फिर शुक्रवार की शाम को जिले की नदी पार की पंचायत नौरंगा की सप्लाई ठप कर दी है। इस समय बोर्ड परीक्षा भी चल रही है। ऐसे समय में बिजली काटे जाने से परीक्षार्थियों के सामने संकट आ गया है। लगभग 25 हजार की आबादी प्रभावित हुई है। एक समझौते के तहत बिहार सरकार से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के तहसील बैरिया अंतर्गत गंगा नदी उस पार की पंचायत नौरंगा में वर्ष 2021 के अंतिम महीने में बिजली की आपूर्ति बहाल की गयी। पंचायत के राजस्व गांव नौरंगा के साथ ही भुआलछपरा, चक्की-नौरंगा व उदयीछपरा डेरा को आपूर्ति के लिये विहार के भोजपुर जिला के लालू डेरा फीडर से जोड़ा गया। सामंजस्य में लगभग तीन साल तक तो सबकुछ ठीक-ठाक चला। इसके बाद से बिहार के विभागी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.