हरिद्वार, फरवरी 22 -- बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए पथरी क्षेत्र में पुलिस-प्रशासन ने ध्वनि प्रदूषण को लेकर सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। हाईकोर्ट के निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए पुलिस ने कई गांवों में धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकरों की ध्वनि कम कराई। प्रशासन का कहना है कि तेज आवाज में भजन, अजान और शादी-समारोह में डीजे बजने से परीक्षार्थियों को परेशानी होती है। इसे ध्यान में रखते हुए पुलिस ने गांव-गांव जाकर मंदिर-मस्जिद और वेंकट पैलेस सहित कई जगह संचालकों को सख्त हिदायत दी। पथरी थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं के दौरान रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक किसी भी प्रकार का ध्वनि विस्तारक यंत्र या डीजे संचालित नहीं किया जाएगा। इसका उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...