गोंडा, जनवरी 5 -- गोण्डा। माध्यमिक शिक्षा परिषद के कक्षा दस और बारहवीं की प्री बोर्ड परीक्षा 12 जनवरी से शुरु हो रही है। बोर्ड परीक्षा के पुराने प्रश्न पत्रों से प्री बोर्ड परीक्षा कराई जाएगी। जिले मे सोमवार को प्री बोर्ड परीक्षा को लेकर जीआईसी से प्रश्न पत्रों का वितरण का का शुरू किया गया है। जीआईसी प्रधानाचार्य व प्रभारी ने बताया कि पहले दिन विभिन्न ब्लॉकों के 150 स्कूलों ने प्रश्न पत्रों की उठान की है। इसके लिए पांच काउंटर बने हैं। सभी काउंटरों पर प्रभारी के साथ ही सहायकों की तैनाती की गई है। पहले दिन एमडीबी इंटर कॉलेज, किसान इंटर कॉलेज, एपी इंटर कॉलेज, डीएवी कॉलेज सहित अन्य विद्यालयों ने पेपर लिए हैं। डीआईओएस डॉ. राम चंद्र ने बताया कि पांच और छह को प्रश्न पत्र वितरण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि अवशेष स्कूलों को सात को भी वितरण होगा।...