बलरामपुर, फरवरी 21 -- बलरामपुर संवाददाता। यूपी बोर्ड परीक्षा के पांचवें दिन हाई स्कूल गृह विज्ञान में 322 व इंटर रेडियो ऑटोमोबाइल में 25 छात्र अनुपस्थित रहें। वहीं द्वितीय पाली में इतिहास विषय में 52 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। सभी 66 केंद्रों पर दो पाली में परीक्षा आयोजित हुई। सचल दल में आधा दर्जन से अधिक परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। शनिवार को जिले के 66 केंद्र पर प्रथम पाली में हाई स्कूल गृह विज्ञान विषय में 7772 पंजीकृत छात्रों में 7450 उपस्थित रहे जबकि 322 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। इसी पाली में इंटर रेडियो ऑटोमोबाइल नर्सरी शिक्षा प्रशिक्षण विषय में 168 छात्रों में 25 अनुपस्थित रहे, 143 ने परीक्षा दी है। द्वितीय पाली इंटरमीडिएट इतिहास विषय में 1434 में 1382 छात्रों ने परीक्षा दी जबकि 52 छात्र अनुपस्थित पाए गए। डीआईओएस सचल दल ने...