गाजीपुर, फरवरी 24 -- गाजीपुर, संवाददाता। जिले के 196 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को दोनों पालियों में परीक्षा हुई। दोनों पालियों की परीक्षा में कुल 10450 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। मॉनिटरिंग सेल से केंद्रों की निगरानी होती रही। वहीं हर केंद्र पर सचल दल, सेक्टर मजिस्ट्रेट निरीक्षण करने में जुटे रहे। इसके बाद भी भगेलू दास इंटर कालेज बरूवी बहलोलपुर थाना दुल्लहपुर में एक साल्वर और प्रधानाचार्य को एसटीएफ ने पकड़कर थाना दुल्लहपुर को सुपुर्द कर दिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह ने बताया कि पहली पाली की परीक्षा 8:30 बजे से 11:30 तक और दूसरी पाली की परीक्षा 2:00 से 5:00 बजे तक करायी गयी। पहली पाली में हाईस्कूल की परीक्षार्थियों ने अंग्रेजी की परीक्षा दी। जिसमें 63 हजार 592 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 6005 अनुपस्थित और 57587 उपस्थित रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.