हरदोई, फरवरी 14 -- हरदोई। जनपद में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। 18 फरवरी से शुरू होने वाली उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शासन स्तर से कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। प्रशासन और शिक्षा विभाग द्वारा परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी प्रणाली और आवश्यक संसाधनों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक बालमुकुंद ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा से संबंधित सामग्री भेज दी गई है। उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण भी पूरा कर लिया गया है। इस वर्ष जनपद में कुल 133 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा संचालन को 25 सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पांच जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर एक क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.