बलरामपुर, फरवरी 23 -- बलरामपुर संवाददाता। बोर्ड परीक्षाओं को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने एमपीपी इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र पर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने सबसे पहले कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर वहां की निगरानी व्यवस्था और अभिलेखों की समीक्षा की। कंट्रोल रूम से उन्होंने केंद्र पर चल रही परीक्षा की लाइव मॉनिटरिंग भी देखी। इसके बाद उत्तर पुस्तिका संकलन कक्ष का अवलोकन कर उत्तर पुस्तिकाओं के सुरक्षित रख-रखाव एवं समयबद्ध संकलन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा कि सभी व्यवस्थाएं बोर्ड की गाइडलाइन के अनुरूप हों तथा परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.