औरैया, फरवरी 6 -- अछल्दा, संवाददाता। यूपी बोर्ड परीक्षाएं नजदीक आते ही विद्यार्थियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। ऐसे में चिकित्सकों ने परीक्षार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ सेहत का भी विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है। सीएचसी अछल्दा के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जितेंद्र का कहना है कि बेहतर प्रदर्शन के लिए संतुलित और पौष्टिक आहार बेहद जरूरी है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. जितेंद्र ने बताया कि परीक्षा की तैयारी के दौरान विद्यार्थियों की आंखों और दिमाग पर अधिक दबाव पड़ता है। ऐसे में दूध, मेवा और घी का सीमित मात्रा में सेवन दिमाग को मजबूत रखने में सहायक होता है। हालांकि उन्होंने चेतावनी दी कि ये आहार भारी होते हैं और अधिक मात्रा में सेवन करने से पाचन संबंधी समस्या हो सकती है। इसलिए इनका सेवन निर्धारित मात्रा में ही करना चाहिए। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों को अ...