लखीमपुरखीरी, फरवरी 14 -- यूपी बोर्ड की हाईस्कूल इंटर की परीक्षाओं की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा केन्द्रों पर बनाए गए स्ट्रांग रूम में प्रश्नपत्र पहुंचाए गए हैं। परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरों की नजर है। डीआईओएस कार्यालय से परीक्षा केन्द्रों पर चौबीस घंटे नजर रखी जाएगी। परीक्षा शांतिपूर्वक कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद कर ली गई हैं। परीक्षा केन्द्रों पर निगरानी के लिए पांच हजार से ज्यादा कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गई है। इसमें बेसिक शिक्षा विभाग के 1904 शिक्षकों को बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। सभी कक्ष निरीक्षकों के परिचयपत्र जारी किए गए हैं। इसके अलावा परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स भी तैनात किया जा रहा है। परीक्षाएं शांतिपूर्वक कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं चाकचौबंद की ज...