अलीगढ़, फरवरी 16 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा मंगलवार से शुरू हो रही है। परीक्षा के जनपद में 22 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षार्थियों को परीक्षा के समय से 30 मिनट पहले पहुंचना होगा। देरी पर परीक्षा केंद्र के दरवाजे नहीं खुलेंगे। बोर्ड परीक्षा महाकुंभ शुरू हो चुका है। 17 फरवरी को सीबीएसई तो 18 फरवरी को यूपी बोर्ड की परीक्षा आरंभ हो रही है। सीबीएसई की परीक्षा 22 केंद्रों पर कराई जाएगी। जिसमें 10वीं में 9454 छात्र- छात्राएं और 12वीं में 7667 छात्र छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। 11 मार्च को सीबीएसई की परीक्षा समाप्त हो जाएगी। वहीं छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका 15 मई से 1 जून तक मिलेगा। जनपद में में सीबीएसई परीक्षा के केंद्र अवर लेडी ऑफ फातिमा हायर सेकेंडरी स्कूल , पब्लिक स्कूल यूनिवर्सिटी रोड, डीपीएस आगर...