देवरिया, फरवरी 15 -- देवरिया, निज संवाददाता। यूपी बोर्ड परीक्षा को सकुशल नकल विहीन व सुचितापूर्ण सम्पन्न कराने के लिए तैयारी अंतिम दौर में चल रही है। इस बार जिले के सभी परीक्षा केन्द्रों एवं केन्द्रों पर बने स्ट्रांग रूम की निगरानी के लिए करीब 5440 कैमरे लगाए गए हैं। डीआईओएस कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम से इन परीक्षा केन्द्रों तथा स्ट्रांग रूम की 24 घण्टे निगरानी की जाएगी। जिसके लिए कंट्रोल रूम में 51 कार्मिकों की तैनाती की गई है। वहीं इसके अलावा करीब 10 कार्मिक रिजर्व रखे गए हैं। हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से 26 मार्च तक आयोजित होगी। परीक्षा को सकुशल कराने के लिए जिले में 174 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। जिले के सभी परीक्षा केन्द्रों की निगरानी व केन्द्रों पर बने स्ट्रांग रूम की निगरानी के लिए 5440 वाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.