मेरठ, अप्रैल 6 -- मेरठ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा-2025 के कई स्कूलों द्वारा अंक परिषद की वेबसाइट पर अपलोड नहीं किए जाने पर चेतावनी दी है। मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय के 137 स्कूलों ने अभी तक हाईस्कूल के आंतरिक मूल्यांकन और इंटरमीडिएट के नैतिक शिक्षा, योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा के अंक पोर्टल पर अपलोड नहीं किए हैं। परिषद ने इन स्कूलों को नोटिस जारी किया है। सात अप्रैल शाम 4 बजे तक अंतिम अवसर दिया है। परिषद की ओर से निर्देश दिया गया था कि सभी विद्यालय 28 मार्च तक अपने-अपने लॉगइन से अंक वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपलोड करें। कई विद्यालय इस आदेश का पालन नहीं कर पाए। परिषद के नियमों के अनुसार, हाईस्कूल के आंतरिक मूल्यांकन और इंटर के गैर-लिखित विषयों के अंक बोर्ड परीक्षा के परिणाम में जुड़ते हैं। यदि ये अंक समय पर अपलोड नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.