कानपुर, फरवरी 15 -- द गुड शेफर्ड चर्च, कल्याणपुर में रविवार को विशेष आराधना हुई। क्वायर ने परमेश्वर की महिमा में गीत बोलो जय मिलकर जय और पावन है वो प्रभु हमारा उसकी जय-जयकार करो जैसे मसीही गीत गाए। बिशप पंकज राज मलिक ने बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए प्रार्थना की ताकि बिना भय के परीक्षा दे पाएं। बच्चों को परीक्षा में उपयोग होने वाली सामग्री प्रार्थना के साथ दी गई। यहां अनुपमा मलिक, पादरी सत्येन्द्र श्रीवास्तव, अनुराज मलिक, सागर मसीह, अभिमन्यु जेम्स, राज, श्रेयराज, रिक्की, निखिल आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...