मुरादाबाद, फरवरी 16 -- आज से सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। इस दौरान विद्यार्थियों में उत्साह और तनाव दोनों देखने को मिलते हैं। ऐसे में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यों ने छात्रों को संयम, समय प्रबंधन और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की सलाह दी है। सही रणनीति, स्पष्ट अवधारणाएं और शांत मन से विद्यार्थी बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। शिक्षाविदों ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा को डर नहीं, बल्कि तैयारी के प्रदर्शन के अवसर के रूप में देखें। --- प्रश्न पत्र को पहले ध्यानपूर्वक पढ़ें और समय का सही विभाजन करें। जो प्रश्न अच्छी तरह आते हों, उन्हें पहले हल करें तथा उत्तर स्पष्ट, संक्षिप्त और साफ लिखावट में लिखें। प्रश्न संख्या सही अंकित करना न भूलें और कठिन प्रश्नों को बाद में हल करें। उन्होंने विद्यार्थियों को घबराने ...