फरीदाबाद, फरवरी 23 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं एवं 12वीं कक्षा परीक्षाओं को नकल मुक्त बनाने के लिए इस बार विशेष कदम उठाए गए हैं। बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों पर पंचायत प्रतिनिधियों की तैनाती का निर्णय लिया है। इस संबंध में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और केंद्र अधीक्षकों को पत्र जारी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। बोर्ड के निर्देशों के अनुसार परीक्षा के दौरान संबंधित गांव या क्षेत्र के सरपंच और पंचायत सदस्य परीक्षा केंद्रों के बाहर तैनात रहेंगे। उनका मुख्य दायित्व केंद्र के बाहर अनावश्यक भीड़ को एकत्रित नहीं होने देना होगा। अक्सर परीक्षा के दौरान अभिभावकों और अन्य लोगों की भीड़ केंद्रों के बाहर जमा हो जाती है, जिससे अव्यवस्था की स्थिति बनती है। बता दें कि फरीदाबाद मंडल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.