गोड्डा, मई 14 -- गोड्डा। जिले में सीबीएसई 10वीं और 12वीं परीक्षाओं के परिणामों में इस बार लड़कों का प्रदर्शन लड़कियों से बेहतर रहा। 10वीं में अभिषेक डेविड सोलोमन ने 96.6% अंकों के साथ टॉप किया, वहीं आयुष कुमार 96.2% और दिव्यांशु घोषाल 95.2% जैसे छात्र शीर्ष स्थानों पर रहे। टॉप 10 में छह स्थान लड़कों ने हासिल किए। 12वीं में भी लड़कों का दबदबा कायम रहा। विज्ञान संकाय में अंकित राज 93%और वाणिज्य संकाय में सत्यम कुमार 96.6% जिला टॉपर बने। इनके साथ सुमित कुमार, दिव्यांशु शुक्ला और अनुभव मिश्रा जैसे छात्र भी शीर्ष स्थानों पर रहे। वाणिज्य में अप्पू कुमारी 92% और विज्ञान में प्रगति 88.4% जैसी छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, लेकिन समग्र रूप से लड़कों की संख्या और प्रतिशत अधिक रहा। सेंट माइकल, केवि, जेएनवी और डीएवी जैसे स्कूलों से लड़कों ने ज्या...