गुड़गांव, जनवरी 5 -- गुरुग्राम। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को देखते हुए शिक्षा विभाग ने गुरुग्राम जिले में सख्त तैयारी मोड अपना लिया है। जैसे ही सर्दियों की छुट्टियों के बाद 16 जनवरी से स्कूल खुलेंगे, बोर्ड कक्षाओं को पढ़ाने वाले शिक्षकों की चाइल्ड केयर लीव (सीसीएल) पर रोक लगा दी जाएगी। यह प्रतिबंध 20 फरवरी तक लागू रहेगा, ताकि परीक्षा की अहम घड़ी में छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो। फरवरी के अंतिम सप्ताह से बोर्ड की परीक्षा शुरू होनी हैं। बोर्ड परीक्षा को लेकर सख्ती: जिला शिक्षा विभाग का साफ कहना है कि बोर्ड परीक्षा सत्र के दौरान शिक्षकों की नियमित उपस्थिति बेहद जरूरी है। इसी वजह से 10वीं और 12वीं कक्षा से जुड़े शिक्षकों की छुट्टियों पर अस्थायी ब्रेक लगाया गया है। इस दौरान केवल बहुत जरूरी परिस्थितियों में ...