मैनपुरी, फरवरी 4 -- यूपी बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं। परीक्षा शुरू होने से पहले डीआईओएस कार्यालय तैयारियों को पूरा करने में जुटा हुआ है। गुरुवार को प्रश्न पत्रों का दूसरा वाहन मैनपुरी पहुंचा। इस वाहन से प्रश्न पत्रों को स्ट्रांग रूम में रखवाया गया। वहीं परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए मॉनीटरिंग सेल और कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। ये दोनों ही डीआईओएस कार्यालय में स्थापित हैं। कंट्रोल रूम का नंबर भी जारी किया गया है। जनपद में माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा में इस वर्ष 58655 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। ये परीक्षा जिले के 93 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा पर निगरानी रखने के लिए मॉनीटरिंग सेल डीआईओएस कार्यालय में स्थापित किया गया है। मॉनीटरिंग सेल का प्रभारी राजकीय हाईस्कूल नाकऊ के प्रधानाचार्य सुरेश कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.