मुजफ्फर नगर, फरवरी 6 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए बने 72 केंद्रों को जोन व सेक्टर में बांटा गया है। सभी केंद्रों को छह जोनल और 16 सेक्टर में बांटा गया है। इन सभी पर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। आगामी 18 फरवरी से हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा शुरू होगी। बोर्ड परीक्षा की तैयारियां के दौरान 72 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, छह जोनल और 16 सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित कर दिए गए हैं। चार सचल दस्ते तैयार किए गए हैं। सभी केंद्रों के लिए केंद्र व्यवस्थापक भी नामित कर दिए गए हैं। किसी केंद्र पर नामित मजिस्ट्रेट के डयूटी करने में सक्षम न होने पर आरक्षित स्टेटिक मजिस्ट्रेट की भी व्यवस्था रहेगी। डीआईओएस राजेश कुमार श्रीवास ने बताया कि सेक्टर मजिस्ट्रेट विनीत कुमार गर्ग जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, अबू जैद अभियंता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.