मेरठ, फरवरी 19 -- सरधना। यूपी बोर्ड परीक्षा बुधवार से शुरू हो गई। पहले दिन हाईस्कूल व इंटर के परीक्षार्थी उत्साह के साथ परीक्षा देने अपने केंद्र पर पहुंचे। परीक्षा देकर बाहर निकले परीक्षार्थियों ने सरल प्रश्न पेपर में आने की बात कही। परीक्षा के दौरान गेट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। इसके अलावा सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा हुई। बुधवार सुबह करीब सात बजे अधिकतर परीक्षार्थी अपने-अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंच गए थे। सघन तलाशी व प्रवेश पत्र देखने के बाद सभी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। करीब साढ़े आठ बजे हाईस्कूल का पेपर शुरू हुआ था। इसी तरह दूसरी पाली में इंटरमीडिएट का पेपर हुआ। सभी परीक्षार्थियों ने उत्साहपूर्वक परीक्षा दी। साथ ही परीक्षा देकर निकले सभी परीक्षार्थियों के चेहरे खिले हुए थे। सभी ने पेपर में सरल प्रश्न आने, उनके आसानी...