मऊ, मई 3 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। आदर्श नगर पंचायत घोसी के सभागार में आयोजित बोर्ड की बैठक का सभासदों ने बहिष्कार करते हुए जमकर नारेबाजी करते हुए स्वकर प्रणाली का विरोध प्रदर्शन किया। वहीं ईओ और चेयरमैन ने इस विरोध प्रदर्शन को निराधार बताते हुए अनावश्यक विषयों पर चर्चा करने का आरोप लगाया। चेयरमैन मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने कहा कि कुछ सभासद बैठक का बहिष्कार कर वापस हो गए। इस अवसर पर सभासद संघ के अध्यक्ष जुल्फेकार अहमद, अजीत सोनकर, आफताब अहमद,सरफराज अहमद, शहान खान, माजिद अंसारी, नेहाल अख्तर, प्रेमचंद यादव सभासद प्रतिनिधि सागर कुमार, हमजा अंसारी, फिरोज खान मुन्ना, तुफैल अहमद आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.