हल्द्वानी, फरवरी 21 -- रामनगर। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शनिवार से शुरू हो गई हैं। पहले दिन ड्राइंग एवं पेंटिंग (चित्रकला) की परीक्षा हुई। जिसमें 635 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे हैं। बोर्ड के उप सचिव सुषमा गौरव ने बताया कि इंटर की पहली परीक्षा 1261 केंद्रों में कराई गई। जिसमें 12252 विद्यार्थी पंजीकृत थे। जबकि 11617 उपस्थित रहे। बताया कि सोमवार को हाईस्कूल में म्यूजिक व टाइपिंग और इंटर में हिंदी व कृषि हिंदी की परीक्षा होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...