गुमला, फरवरी 13 -- गुमला प्रतिनिधि। झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर बोर्ड ऑफ़ विजिटर एवं डालसा के संयुक्त टीम के द्वारा शुक्रवार को मंडल कारा गुमला का औचक निरीक्षण किया गया।वहीं टीम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव,सिविल सर्जन शंभू प्रसाद चौधरी, सदर एसडीओ राजीव नीरज, कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण विभाग, फूड सेफ्टी के पदाधिकारी और एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव शामिल थे।जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राम कुमार लाल गुप्ता ने बताया कि निरीक्षण के दौरान टीम में इस बात की गंभीरता से पड़ताल की गई कि कारा में बंदियों के साथ कहीं किसी तरह से भी जातिगत भेदभाव तो नहीं किया जाता है। मॉडल कारा में कोई भी ऐसा बंदी तो नहीं है जो अन्य बंदियों को डराता धमकता है अथवा उसे किसी भी प्रकार से प्रताड़ित करता है । वहीं निरीक्षण के दौरान बंदियों को ...