बिहारशरीफ, अक्टूबर 10 -- शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के हथियावां थाना क्षेत्र के मंदना और बादशाहपुर गांव के बीच बोरे में बंद अज्ञात शव की मिलने की सूचना पर शुक्रवार की सुबह इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलने पर स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। बोरा को खोला गया तो मरा हुआ मवेशी का शव मिला। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। शरारती तत्वों के करतूत से पुलिस दो घंटे परेशान रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...