मुख्य संवाददाता, जनवरी 25 -- यूपी के आगरा में नेशनल हाईवे स्थित एत्मादुद्दौला के जवाहरपुल पर शनिवार देर रात पुलिस को एक प्लास्टिक का बोरा मिला। उसे खोला गया तो अंदर काली प्लास्टिक में लिपटी हुई एक युवती की लाश थी। शरीर ताजा खून से सना हुआ था। पैर, हाथ और गर्दन पर चोट के निशान थे। पुलिस आशंका जता रही है कि कोई शव को यमुना में ठिकाने लगाने आया होगा। यमुना में शव फेंकने की हिम्मत नहीं हुई तो बोरे को पुल पर ही छोड़कर भाग गया। घटना रात करीब तीन बजे की है। पुलिस को सूचना मिली कि जवाहरपुल के ऊपर कोई पार्सल पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पीले रंग का प्लास्टिक का कट्टा पड़ा था। उसे पैकिंग टेप से लपेटा गया था। पुलिस ने उसे खोला। बोरे के ऊपर खून के निशान थे। अंदर काली पन्नी में लिपटी हुई एक युवती की लाश निकली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के ल...