साहिबगंज, जुलाई 1 -- बोरियो। इस्कॉन एवं रथ यात्रा कमेटी के तत्वावधान में आगामी चार जुलाई को बोरियो में भगवान जगन्नाथ का उल्टा रथ यात्रा निकाली जाएगी। रथ कमेटी के प्रमुख चंदन प्रभु ने बताया कि चार जुलाई शुक्रवार अपराह्न तीन बजे उल्टा रथ निकाला जाएगाI इसकी भव्य तैयारी जारी है। चंदन प्रभु ने बताया कि किसी कारण वश जगन्नाथ भगवान का रथ यात्रा नहीं निकली थी। लेकिन उल्टा रथ निकाला जाएगा। उल्टा रथ बोरियो नमस्ते रोड से निकल कर दुर्गा मंदिर होते हुए मेन रोड, ग्वाला मोड़, थाना रोड, बोरियो संथाली से वापसी में बैंक मोड़ होते हुए तीन मुहानी हाईवे मोड़ के बाद बंगाली टोला, महावीर टोला, पुराना शिवालय से नव वृंदावन भवन रथ वापस आएगी। भगवान जगन्नाथ के साथ बलराम एवं बहन सुभद्रा भी रथ पर सवार रहेंगी। भगवान जगन्नाथ आठ दिन बाद मौसी के घर से वापस लौटेंगे।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.