साहिबगंज, दिसम्बर 2 -- बोरियो। बोरियो में मंगलवार से ठंड में इजाफा हुआ है। सुबह से हीं कोहरे एवं धुंध छाया रहा। 9:00 बजे कुहासा घटा, लेकिन ठंड पड़नी शुरू है। ठंड को देखते हुए प्रखंड के ग्रामीणों ने प्रशासन से आलाव की मांग की है। लोगों ने प्रशासन से कंबल वितरण की मांग की है। भाजपा नेता नरेन्द्र शर्मा ने जिला प्रशासन से निरीह एवं असहाय वृद्धों को ठंड से बचने के लिए कंबल वितरण की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...