चतरा, जून 29 -- कुन्दा, प्रतिनिधि। कुंदा थाना क्षेत्र के डुमरवार गांव में बोरिंग से पानी ले जाने व बैल जोतने को लेकर एक महिला की हत्या कर दी गयी। मृतका तेतरटाँड़ टोला निवासी द्वारिका यादव के 50 वर्षीय पत्नी कबूतरी देवी है। कबूतरी शुक्रवार के दोपहर दो बजे बोरिंग से पानी पटाने व बैल से खेत जोतने को लेकर विवाद हो गया था। इसी दौरान महिला की हत्या कर दी गयी। इस संदर्भ में मृतका के पति द्वारिका यादव ने लिखित आवेदन कुन्दा थाना में अपने भाई स्वर्गीय रामचन्द्र यादव के 45 वर्षीय पुत्र रूपेश यादव पर पत्नी की हत्या करने का आरोप लगाया हैं। इस संबंध में थाना प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह ने बताया कि एक महिला की शव बरामद की गई हैं। शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दी गयी है। मामला दर्ज कर छापामारी की जा रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...