बांदा, मार्च 29 -- बांदा। संवाददाता परिवार के साथ फसल की थ्रेसिंग के बाद युवती नहाने के लिए गई। देर शाम तक घर नहीं लौटी। उसकी खोजबीन की गई तो बोरिंग के पास लगे पेड़ के सहारे फंदे से उसकी लाश लटकी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। घरवालों घटना की वजह स्पष्ट नहीं कर पाए। शहर कोतवाली क्षेत्र के काहला गांव के मजरा बगहाडेरा निवासी 19 वर्षीय कल्ली पुत्री बदलू निषाद शुक्रवार दोपहर खेत पर फसल की थ्रेसिंग करवाने गई थी। फसल थ्रेसिंग के बाद वह खेत में लगे बोरिंग में नहाने चली गई। देर शाम तक जब वह घर नहीं पहुंची तो घरवालों ने खोजबीन की। खेत पहुंची मां सुग्गी ने बेटी को बोरिंग के पास लगे पेड़ के सहारे फंदे से लटका देखा तो वह चीख पड़ी। शोरगुल सुनकर आसपास खेतो में काम कर रहे किसान दौड़ पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.