दुमका, फरवरी 23 -- दुमका। प्रतिनिधि बोरिंग गाड़ी से गिरकर छत्तीसगढ़ के एक मजदूर की पीजेएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई। यह घटना शनिवार को देर शाम करीब 9 बजे हुई। मृतक महादेव छत्तीसगढ़ के केशपुर बस्तर चिन्नपाल का निवासी था। वह बोरिंग गाड़ी में मजदूरी का काम किया करता था। शनिवार को बोरिंग वाहन बासुकीनाथ से नोनीहाट की ओर जा रही थी। बोरिंग वाहन में चढ़ने के दौरान वह फिसलकर नीचे गिर पड़ा और गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल मजदूर को इलाज के लिए पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया,जहां के चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए मजदूर को दुमका के फुलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। फुलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाने के साथ ही मजदूर की मौत हो गई। पीजेएमसीएच में तैनात चिकित्सक ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया। नगर थाना की पुलिस ने मृतक मजदू...