चम्पावत, सितम्बर 24 -- बोरागोठ गांव में एक बाइक पुलिया से नीचे गिर गई। हादसे में बाइक सवार दंपत्ति घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद होमगार्ड और उसकी घायल पत्नी को रेफर किया गया। पुलिया में रेलिंग नहीं होने से हादसा हुआ। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब नौ बजे टनकपुर के बोरागोठ के संपर्क मार्ग में बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गई। हादसे में बाइक में सवार होमगार्ड 55 वर्षीय मनीराम पुत्र चेतराम और उनकी पत्नी 38 वर्षीय शांति देवी घायल हो गई। ग्रामीणों ने घायल दंपत्ति को उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद शांति देवी को रात को ही हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जबकि होमगार्ड जवान को बुधवार को रेफर किया गया। डॉ.मानवेंद्र शुक्ला ने बताया कि दोनों घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए रेफर किया गया है।

हिंदी हिन्दुस...