चक्रधरपुर, मई 5 -- चक्रधरपुर, संवाददाता चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के बाईपी पंचायत के बोरदीरी नव प्राथमिक विद्यालय की झाड़ियों से शुक्रवार को चक्रधरपुर पुलिस ने एक अज्ञात युवक की शव को बरामद किया था। उस समय युवक की पहचान नहीं हो पाई। युवक की पहचान बाईपी पंचायत के तोडांगसाई गांव निवासी 35 वर्षीय सत्यप्रकाश पूर्ति की रूप में हुई हैं। जिसके बाद चक्रधरपुर पुलिस ने शव को परिजन को सौंप दिया। बतातें चलें कि बोरदीरी टोला स्थित विद्यालय के नवनिर्मित भवन की छत पर खून के धब्बे, शराब की बोतलें व अन्य सामान को पुलिस ने जब्त किया था। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि मामले का अनुसंधान चल रहा हैं। जल्द ही हत्यारों की गिरफ्तारी होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.