रांची, अगस्त 14 -- खूंटी, संवाददाता। ग्राम बोन्गामद, खूंटी में गुरुवार को केंद्रीय युवा सरना संगोम समिति खूंटी सांस्कृतिक दल के तत्वावधान में मुंडारी लोक नृत्य कलाकार लखन गुड़िया के नेतृत्व में दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर झारखंड खुटकटि नृत्य पार्टी खूंटी के फगुवा मुंडा, तांबूर दल लेपसेर के नेता मंदरू मुंडा, बिरसा मुंडा आदिवासी अखड़ा बुरुबेड़ा बरीगड़ा के नेता सम्बराय मुंडा सहित कई सांस्कृतिक दल मौजूद रहे। कार्यक्रम में सिरका मुंडा, खुदीराम मुंडा, लखीराम मुंडा, घसिराय मुंडा, सुखराम मुंडा, रापा मुंडा, बुदु लोहरा, हरि मुंडा, लेतो मुंडा, बच्चों और ग्रामीणों ने भाग लिया। श्रद्धांजलि के दौरान पारंपरिक गीत और नृत्य प्रस्तुत कर गुरुजी के योगदान को याद किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...