नई दिल्ली, फरवरी 14 -- Bonus Share: IRB Infrastructure Developers Ltd ने तिमाही नतीजों के साथ डिविडेंड और बोनस शेयर का भी ऐलान किया है। कंपनी ने इसकी जानकारी शुक्रवार को एक्सचेंज के साथ साझा किया था। कंपनी ने हर एक शेयर पर 7 प्रतिशत डिविडेंड देने का फैसला किया है।किस दिन है डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट? स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में IRB Infrastructure Developers Ltd ने बताया है कि 1 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर 0.07 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। कंपनी ने इस डिविडेंड के लिए 19 फरवरी की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। यानी जिन निवेशकों का नाम इस दिन रिकॉर्ड बुक में रहेगा उन्हें 70 प्रतिशत का डिविडेंड का लाभ मिलेगा। कंपन ने 2025 में तीन बार निवेशकों को डिविडेंड दिया था। आखिरी बार कंपनी 18 नवंबर 2025 को एक्स-डिविडेंड ट्रे...