नई दिल्ली, फरवरी 4 -- R&B Denims Ltd Share: टेक्सटाइल सेक्टर की कंपनी आर एंड बी डेनिम्स लिमिटेड ने निवेशकों के लिए एक अहम जानकारी दी है। कंपनी ने बताया कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक 14 फरवरी 2026, शनिवार को शाम 4 बजे होगी। यह बैठक कंपनी के सूरत स्थित रजिस्टर्ड ऑफिस में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में न सिर्फ कंपनी के तिमाही नतीजों पर चर्चा होगी, बल्कि शेयरधारकों से जुड़े कुछ बड़े और अहम फैसले भी लिए जा सकते हैं, जिन पर बाजार की खास नजर रहने वाली है।क्या है डिटेल बोर्ड मीटिंग में सबसे पहले कंपनी 31 दिसंबर 2025 को खत्म हुई तिमाही और नौ महीनों के लिए स्टैंडअलोन और कंसोलिडेटेड अनऑडिटेड फाइनेंशियल रिजल्ट्स को मंजूरी दे सकती है। इसके अलावा, कंपनी ऑथराइज्ड शेयर कैपिटल बढ़ाने, शेयर स्प्लिट (शेयरों का उप-विभाजन) और बोनस शेयर जारी करने जैसे प्र...