प्रयागराज, फरवरी 17 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। सीएमपी डिग्री कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग में संक्षिप्त पाठ्यक्रम जैविक कृषि के अंतर्गत वार्षिक जैविक सब्जी, औषधीय पौधों और पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी की थीम सतत, उत्तरदायी और जैविक थी, जिसमें स्नातक, परास्नातक और शोध छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। अपने कार्यों का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में विभिन्न वर्गों की झलक प्रस्तुत की गई, जिनमें औषधीय पौधे, उन्नत कृषि, जैविक उर्वरक, जैविक खाद, पुष्प सज्जा, फसलें एवं सब्जियां, दुर्लभ एवं विलुप्तप्राय पौधे, अनुपयोगी वस्तुओं से सर्वश्रेष्ठ निर्माण, बोनसाई कला और बीज प्रदर्शन विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो. अजय प्रकाश खरे ने छात्रों को जैविक खेती के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.