जहानाबाद, मार्च 22 -- मेहंदिया, एक संवाददाता रमजान की शुरुआत से ही तरावीह पढ़ी जा रही थी जो शनिवार को समाप्त हो गई। इस अवसर पर मुस्लिम भाइयों ने अल्लाह पाक से दुआएं मांगी। गौरतलब हो कि 2 मार्च से रमजान की शुरुआत हुई है और इसी दिन से मुस्लिम संप्रदाय से जुड़े लोगों ने तरावीह की शुरुआत की। प्रखण्ड क्षेत्र के बोध बिगहा ग्राम में दर्जनों की संख्या में लोगों ने तरावीह में शिरकत किया। ग्रामीण सुलेमान अंसारी ने बताया कि रमजान की शुरुआत से ही हमारे ग्राम में तरावीह की जा रही है। फोटो- 22 मार्च अरवल- 06 कैप्शन- महेंदिया के बोध बिगहा में तरावीह की आखिरी नमाज अता करते मुसलमानभाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.