गया, जनवरी 3 -- डोभी-पटना फोरलेन सड़क पर शुक्रवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। हादसा बोधगया थाना क्षेत्र के भैया बिगहा गांव के समीप हुई। मृतक व्यक्ति की पहचान भैया बिगहा टोला पुतरिया निवासी 58 वर्षीय कुलेश्वर यादव के रूप में की गयी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कौलेश्वर यादव अपने बेटे की साइबर कैफे और मछली दुकान बंद कर गांव लौट रहे थे। इसी दौरान वे फोरलेन सड़क पार कर रहे थे। तभी डोभी की ओर जा रही तेज रफ्तार अज्ञात चारपहिया वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और फरार हो गया। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों और आसपास के ग्रामीण आक्रोशित हो गए। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और शव को बीच सड़क पर रखकर डोभी-पटना फोरलेन मार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.