गया, अप्रैल 28 -- बोधगया स्थित नोड वन परिसर में स्थित लॉट्स रेस्टोरेंट में सोमवार की सुबह अचानक आग लग गई। इस अगलगी की घटना में रेस्टोरेंट का शेड और हॉल में रखा फर्नीचर पूरी तरह जलकर खाक हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि रेस्टोरेंट के ऊपर से गुजरे बगल के दुकान के बिजली तार में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण अगलगी की घटना हुई है। आग इतनी तेजी से फैली कि रेस्टोरेंट संचालक को एक लाख रुपए से अधिक का नुकसान हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बोधगया फायर ब्रिगेड के प्रभारी उपेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में एक दमकल की गाड़ी टीम के साथ मौके पर पहुंची। स्थानीय दुकानदारों की मदद से अथक प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया जा सका। फायर ब्रिगेड प्रभारी उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि यदि समय रहते दमकल नहीं पहुंचता तो आग आसपास की अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.