गया, फरवरी 3 -- बोधगया स्थित महाबोधि सोसायटी ऑफ इंडिया परिसर में जयश्री महाबोधि विहार का 19वां स्थापना दिवस समारोह मंगलवार को संपन्न हो गया। पांच दिनों तक समारोह को लेकर शहर में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास का माहौल बना रहा। अंतिम दिन भगवान बुद्ध और उनके दो शिष्य शारिपुत्र और महामोग्लान के अस्थि अवशेषों की विशेष पूजा-अर्चना की गयी। इसके उपरांत भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। जिसमें देश-विदेश से आए बौद्ध भिक्षुओं और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शोभायात्रा का शुभारंभ मगध प्रमंडल की आयुक्त डॉ. सफीना एएन ने किया। पारंपरिक परिधानों से सजी बग्घी शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण रही। पूरे बोधगया क्षेत्र में 'बुद्धम् शरणम् गच्छामि' के गगनभेदी उद्घोष गूंजते रहे। शोभायात्रा में धर्म, आस्था और अध्यात्म का अद्भुत संगम देखने को मिला। इसमें वियतनाम, श्रीलंका,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.