छपरा, अगस्त 31 -- सोनपुर, संवाद सूत्र। बोधगया में बीएमपी तीन में एएसआई के पद पर पदस्थापित राजेश कुमार सिंह का शव शनिवार की रात फंदे से लटका हुआ पाया गया। वे सोनपुर थाने के गंगाजल गांव के स्व. सुरेन्द्र सिंह के इकलौते पुत्र बताए गए हैं। मृतक एएसआई राजेश कुमार सिंह के आकस्मिक मौत की सूचना मिलते ही उनके पैतृक गांव में मातम व परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना मिलते ही उनकी पत्नी ज्ञानती देवी, पुत्र पंकज कुमार, प्रभात कुमार, पुत्री रानी कुमारी व परिवार के अन्य सदस्यों का रो - रोकर बुरा हाल है। इससे माहौल काफी गमगीन हो गया है। आनन- फानन में वे सभी बोधगया के लिए प्रस्थान कर गए। आसपास के दर्जनों ग्रामीण भी उनके पैतृक आवास पर पहुंच गए। सबकी आंखों में आंसू थे। वे सभी एएसआई राजेश कुमार सिंह के अच्छे विचार- व्यवहार की चर्चा कर रहे थे। परिवार- पड़ोस...